फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं के सपनों को दे रही नई उड़ान

विज्ञापन
रेहड़िया में डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन करते युवा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले की 127 ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इन लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिल रही है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्रथम चरण में जिले के 127 पंचायत घरों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इनमें वाईफाई, कंप्यूटर, टेबल-कुर्सी, किताबें और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को पहले तैयारी के लिए शहर या कोचिंग सेंटरों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही पढ़ाई की सुविधा मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
डिजिटल लाइब्रेरी में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं। साथ ही ऑनलाइन मॉक टेस्ट और करंट अफेयर्स की जानकारी भी युवा यहां प्राप्त कर रहे हैं। कई गांवों में युवतियां भी बड़ी संख्या में लाइब्रेरी पहुंचकर पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर अब सिर्फ सरकारी कामकाज तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ज्ञान के केंद्र बन गए हैं। दिन में घूमने वाले युवा अब लाइब्रेरी में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रशासन का लक्ष्य सभी ग्राम पंचायतों में इस सुविधा को विस्तार देना है ताकि कोई भी युवा संसाधनों के अभाव में अपने लक्ष्य से पीछे न रहे।

प्रतिदिन 10 से 12 युवा कर रहे तैयारी
रेहड़िया। पंचायत घर में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतिदिन 10 से 12 युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पहुंच रहे हैं। गांव में अधिकांश युवा अग्निवीर, पुलिस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं। युवाओं का कहना है कि लाइब्रेरी उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में आसानी हो रही है। संवाद

जिले में प्रथम चरण में 127 ग्राम पंचायत घरों में लाइब्रेरी स्थापित हो चुकी हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सुविधा होगी। उन्हें तैयारी के लिए शहर में नहीं जाना पड़ेगा। -यावर अब्बास, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें