बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल दिव्यांग युवक की बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी फिरोज (35) पुत्र कमरुद्दीन सोमवार शाम बिनावर के बिलहत रोड पर पैदल थाने के पास चौराहे पर आ रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना बिनावर पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को निजी एंबुलेंस की मदद से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी।
परिवार वाले बरेली पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान मंगलवार सुबह फिरोज की मौत हो गई। अस्पताल वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि दिव्यांग युवक का बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद