फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मां के नाम एक पेड़ नहीं...पूरा बगीचा ही लगा दिया

विज्ञापन
दातागंज के रोहरी गांव में मां के नाम पूरा बगीचा ही बना दिया। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के रोहरी गांव का हरित उद्यान पर्यावरण संरक्षण और मां के सम्मान का एक अद्भुत उदाहरण बन गया है। गांव निवासी प्रमोद कुमार ने अपनी मां स्वर्गीय राजदुलारी की स्मृति में इस उद्यान की स्थापना की है। जहां एक ओर लोग ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश दे रहे हैं, वहीं प्रमोद कुमार ने अपनी मां की याद में एक पूरा उद्यान ही समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन

उद्यान में बड़ी संख्या में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं। इनकी देखभाल प्रमोद कुमार स्वयं करते हैं। उन्होंने पूरे उद्यान की चाहरदीवारी भी कराई है ताकि पौधों को सुरक्षित रखा जा सके।
इस उद्यान का विधिवत उद्घाटन दातागंज विधायक ने किया था। पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। उनका यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है। प्रमोद कुमार कहते हैं-मुझे पौधों से बहुत प्रेम है। मैं रोज इनकी देखभाल करता हूं। मेरी इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पेड़ लगाएं और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें