मोहम्मदपुर विहार मानवरहित क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को भी हल नहीं निकला। लिहाजा किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। नाराज किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता आंदोलन चलेगा। धरनास्थल पर तीन किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए।
बिनावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर विहार में मानवरहित क्रॉसिंग का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। किसान लगातार प्रदर्शन करते हुए क्रॉसिंग बंद किए जाने का विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जहां प्रदर्शन जारी रहा वहीं अभी तक भूख हड़ताल पर बैठे दो किसानों के साथ एक और किसान शामिल हो गए। किसानों ने कहा कि रेल प्रशासन जबरन मामले को खींच रहा है। इसलिए इस पर अभी तक कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। किसानों ने कहा कि 27 फरवरी को बरेली में प्रदर्शन किया जाएगा। धरना स्थल पर तमाम किसान मौजूद रहे।