फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हालत पस्त कर रहे दस्त, ओपीडी में लगी लंबी लाइन

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी का असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। मंगलवार को फिजिशियन की ओपीडी में उपचार को पहुंचे कई मरीज दस्त से पीड़ित थे। उनकी हालत बिल्कुल पस्त थी। इस पर डाॅक्टर ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार वर्मा की ओपीडी में उपचार को पहुंचे रोहित कुमार ने बताया कि दो दिन से दस्त लग रहे हैं। कुछ भी खा रहे हैं, पच नहीं रहा है। होंठ सूख रहे हैं। डॉक्टर ने बीपी की जांच कराई तो वह लो निकला। डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर डि्रप चढ़ाना शुरू कर दिया। इसी तरह ओपीडी में पहुंचे सिकंदर ने बताया कि दो दिन से बुखार, खांसी और दस्त लग रहे हैं। जब डॉक्टर ने उनसे खानपान के बारे में पूछा तो बताया कि दो दिन पहले एक शादी में गए थे। उसके बाद दस्त शुरू हो गए। उनकी हालत को देखते हुए भर्ती किया। इसी तरह ओपीडी में 300 मरीज उपचार को पहुंचे। इन सभी को बुखार, दस्त, उल्टी आ रही थी। डॉ. राजेश ने बताया कि गर्मी की वजह से लोगों की शरीर को पानी पूरा नहीं मिल पा रहा है। ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से पेट खराब हो जा रहा है। इस तरह के मरीजों की इन दिनों भीड़ जुट रही है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉक्टर। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें