फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहगवां में नहीं बंटा हाटकुक

Sat, 30 May 2015 07:18 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की एक और परियोजना में हाटकुक वितरण न होने पर विभागीय निदेशक आनंद कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम और डीपीओ की रिपोर्ट पर दहगवां की परियोजना अधिकारी किस्मती सिर्खाल को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। नोटिस का संतोष जनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल शर्मा के लिखित और मौखिक आदि आदेशों के बावजूद दहगवां की परियोजना अधिकारी किस्मती सिर्खाल ने हाटकुक के लिए कोई मांग पत्र नहीं दिया। परिणामस्वरूप इस ब्लाक क्षेत्र में फरवरी और मार्च 2013 में हाटकुक्ड का  वितरण नहीं हो सका। निदेशक सिंह ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर 20 जून तक स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि अगर, संतोष जनक जवाब नहीं दिया  गया तो उनके खिलाफ गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें