बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की एक और परियोजना में हाटकुक वितरण न होने पर विभागीय निदेशक आनंद कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम और डीपीओ की रिपोर्ट पर दहगवां की परियोजना अधिकारी किस्मती सिर्खाल को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। नोटिस का संतोष जनक जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल शर्मा के लिखित और मौखिक आदि आदेशों के बावजूद दहगवां की परियोजना अधिकारी किस्मती सिर्खाल ने हाटकुक के लिए कोई मांग पत्र नहीं दिया। परिणामस्वरूप इस ब्लाक क्षेत्र में फरवरी और मार्च 2013 में हाटकुक्ड का वितरण नहीं हो सका। निदेशक सिंह ने इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर 20 जून तक स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि अगर, संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।