फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट में नहीं पहुंचे धर्मेंद्र यादव, अब 10 जनवरी लगी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद व बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को अदालत ने शनिवार को हाजिर होने का नोटिस भेजा था। सांसद शनिवार को अदालत में नहीं पहुंचे। उनकी तरफ से पहुंचे अधिवक्ता ने अदालत में वकालतनामा दाखिल किया। इस मामले में अब 10 जनवरी की तारीख लगी है।
विज्ञापन


न्यायालय में दाखिल अपील स्वीकार हो गई है। सभी को न्यायालय में पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश न्यायालय ने जारी किया है। दोनों मामलों की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट पूनम सिंह के यहां होगी। सुनवाई के लिए दोनों मामलों में नोटिस जारी हो गए हैं। धर्मेंद्र यादव के मामले में शनिवार चार जनवरी की तारीख लगी थी, जबकि आशुतोष मौर्य आदि के मामले में सुनवाई 16 जनवरी को होगी।

बता दें साल 2022 में विधानसभा के चुनाव के दौरान बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई व्यक्तियों पर मुकद्दमा पंजीकृत कराया गया था। आरोप था कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए उपहार बांटे हैं और महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में सांसद समेत 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

अदालत ने 28 जून 2024 को धर्मेंद्र यादव सहित सभी आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। इस मामले में सत्र न्यायाधीश के यहां अपील दायर की गई। जो स्वीकार हो गई। अपर सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट पूनम सिंघल की अदालत ने नोटिस जारी कर शनिवार को सांसद का पेश होने को कहा था। इस मामले में शनिवार को सांसद की तरफ से अधिवक्ता अदालत आए और अपना वकालतनामा दाखिल किया। इस मामले में अब 10 जनवरी की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें