रुदायन में पुलिस चौकी के सामने बैठे छुट्टा गोवंश। संवाद
रुदायन। नगर में छुट्टा गोवंश फसलों को बर्बाद करने के साथ सड़कों पर लोगों की जान ले रहे हैं। गोवंशों के कारण पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं, इसके बाद भी जिम्मेदार आए दिन हो रहे हादसों से सबक नहीं ले रहे।
कान्हा गोशाला में लगभग 40 से ज्यादा गोवंश हैं। इससे ज्यादा सड़कों पर घूम रहे हैं। इनसे फसलों को बचाने के लिए किसानों को रात-रातभर उनकी रखवाली करनी पड़ रही है। वहीं किसानों को हर समय डर सताता रहता है कि वह फसल छोड़कर घर लौटे तो गोवंश उसे नष्ट कर देंगे। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे लोगों रोष है। उन्होंने डीएम से शीघ्र छुट्टा गोवंशों को शीघ्र पकड़वाने की मांग की है। संवाद