धनतेरस पर व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सराफा और बर्तन बाजार में रौनक है। इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल शोरूम पर भी बुकिंग हो रही है। बाजार में सजावट के सामान की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बदायूं में धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। सराफा और बर्तन बाजार में रौनक छाई है। व्यापारियों को शुक्रवार को धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए ग्राहकों का इंतजार है। व्यापारियों ने दुकानों में नया स्टॉक भरा है। इस बार जमकर धनवर्षा की उम्मीद है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और झाड़ू तक खरीदने की परंपरा है। सराफा कारोबारियों के अनुसार इस बार अच्छा कारोबार की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले ग्राहकों की ओर से अधिक बुकिंग की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सिक्के की जगह हाथी और मछली की बढ़ी मांग, बदला ट्रेंड
सराफा कारोबारी कमल गुप्ता ने बताया कि 60 वर्षों में पहली बार ट्रेंड बदला है। पहले जहां ग्राहक सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति आदि खरीदते थे, लेकिन अब लोग चांदी के हाथी, मछली और कछुआ अपने वास्तु के अनुसार खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की बुकिंग को देखते हुए पहले से ही यह तैयार करा लिए गए थे। इसी के साथ ही ग्राहकों के लिए उपहार भी दिए जा रहे हैं। सराफा कारोबारी नितिन वर्मा ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश के सिक्के, चांदी की कटोरी, चम्मच, गिलास और पूजा के बर्तनों की भी मांग बनी हुई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग रेंज का सामान रखा है।
बर्तन की दुकान पर ग्राहक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्तन बाजार में सजी दुकानें
बर्तन व्यापारी संजीव कुमार पिछले दो दिनों से लगातार दुकान को सेट करने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को धनतेरस है, इस दिन दुकान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार स्टील, पीतल, तांबा और कांस्य के बर्तनों की नई वैरायटी आई हैं। दुकानदार अजय ने बताया कि दुकान में कई तरह के ट्रेंड वाले और डिजाइनर बर्तन मौजूद हैं। दुकान पूरी तरह तैयार कर ली गई है। इस बार उम्मीद है कारोबार अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि डिनर सेट, कुकर, कड़ाही, थाली सेट और गिफ्ट आइटम की मांग सबसे अधिक है।
दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी
बाजार में झालर, लाइटिंग, रंगोली के रंग, दिए और सजावट के सामान की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी और मोबाइल की बुकिंग हो रही है। ऑटोमोबाइल शोरूम पर भी धनतेरस पर डिलीवरी के लिए वाहनों को सजाया गया है। धनतेरस को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह है। व्यापारी और ग्राहक दोनों ही इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।