फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा जयपालपुर में आज होगा उपचुनाव का मतदान

Sat, 20 Feb 2016 11:36 PM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लाक समरेर क्षेत्र के गांव धनौरा जयपालपुर में प्रधान पद के लिए उपचुनाव  को मतदान 21 फरवरी को होगा। चुनाव में तमाम तरह की अफवाहों को लेकर गांव वाले आशंकित हैं। वहीं महिला प्रत्याशी सर्वेश कुमारी ने चुनाव आयोग समेेत  संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष मतदान कराने को पर्याप्त व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि गांव धनौरा जयपालपुर के निर्वाचित प्रधान राजेंद्र सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके चलते गांव में प्रधान पद का उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के दिन भी प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हुआ था। कुछ गांव वालों को खुला वोट न देने पर गांव से  निकाल देने की भी धमकी दी गई है इसकी कुछ लोगों ने शिकायत की है। महिला प्रत्याशी सर्वेश कुमारी ने राज्य निर्वाचन आयोग समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर इस बात की शिकायत की है कि गांव में दर्जनों  फर्जी वोट बने हुए हैं। पिछले चुनाव में भी 30-35 फर्जी आईडी वाले वोटर पकड़े गए थे। इस बार अधिक धांधली होने की आशंका है। उन्होंने निष्पक्ष  चुनाव को मतदान के समय पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है। इस आशय का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें