फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला बार के देवपाल सिंह बने अध्यक्ष, संदीप मिश्रा महासचिव

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के अ​धिवक्ता जीत का जश्न मनाते हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में देवपाल सिंह अध्यक्ष एवं संदीप मिश्रा महासचिव निर्वाचित हुए हैं। 18 पदों के चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। उसके बाद घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुबह से ही अधिवक्ताओं ने अपने-अपने चहेतों के लिए मतदान शुरू कर दिया था। चार बजे तक चले मतदान में 1008 अधिवक्ताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। कुल मतदाता 1146 थे। 20 पदों पर 33 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद पर दो ही प्रत्याशी मैदान में थे।
अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र, देवपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, गेंदन लाल वधेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार जौहरी व दिनेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मरगूब अहमद खान, संयुक्त सचिव प्रशासन नीलम रानी, विनोद बाबू सक्सेना, जसवीर सिंह, अमित कुमार सोलंकी, याकूब अली खान, भानु प्रताप सिंह मैदान में थे।
विज्ञापन

इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रकाशन अनिल कुमार यादव, आंशू मियां, संयुक्त सचिव पुस्तकालय मुकेश कुमार वैश्य, नीलू मिश्रा, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, कौशल मिश्रा चुनाव मैदान में थे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए आदित्य कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा मैदान में थे। वहीं महासचिव पद पर संदीप मिश्रा व गोपाल कृष्ण शर्मा चुनाव मैदान में थे।
अध्यक्ष पद पर देवपाल सिंह ने देवेंद्र गुप्ता को 81 मत से हराया, महासचिव पद पर संदीप मिश्रा ने गोपाल कृष्ण शर्मा को 56 मत से शिकस्त दी। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।

जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जीत का जश्न मनाते हुए। संवाद- फोटो : 1

जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जीत का जश्न मनाते हुए। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें