फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु... करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
कांवड़ में 51 लीटर जल लेकर निकले कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। पहले सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक से पहले रविवार को पूरे दिन कांवड़ियों की धूम रही। गंगाघाट से लेकर हाईवे तक भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों की टोलियों ने युवक के अलावा महिलाएं भी शामिल रहीं। शिव मंदिरों में सोमवार तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था से सराबोर सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का जोर शुरू हो गया है। कछला गंगाघाट पर रविवार सुबह से ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ती गई। शाम तक टोलियां सैकड़ाें पार कर गई। कुछेक टोलियों के साथ ही डीजे साउंड सिस्टम था। छोटी-छोटी टोलियों में शामिल कांवड़ियों में बदायूं के जोगीपुरा निवासी संजू ने बताया कि वह सोमवार सुबह गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
संजू की टोली में सभी छात्र हैं, जो आठवीं और नवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। पीलीभीत निवासी राहुल दुबे और रोहित मिश्रा ने कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले गंगाघाट पर पूजन किया। इसके बाद भोले के जयकारे लगाते हुए वे भी शिव मंदिर की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के कांवड़ियों की टोली में शामिल प्रेम कुमार और शेर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह तक अलखनाथ मंदिर पर पहुंच जाएंगे, और जलाभिषेक करेंगे। उनकी टोली में शामिल सातों कांवड़िये भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
इससे पहले बदायूं, बरेली, पीलीभीत, कासगंज, हाथरस आदि जिलों के कांवड़ियों ने गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाई। प्रसाद विक्रेता पंकज ने बताया कि रात में कांवड़ियों की संख्या और बढ़ जाएगी। फिलहाल धूप में तेजी के कारण भीड़ कम है।

पिछले साल के मुकाबले कम रहीं टोलियां
पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए एक दिन पहले शाम तक कांवड़ियों की टोलियां निकलीं, वह पिछले साल के मुकाबले कम रहीं। कुछ लोगों का कहना था कि खेतों में धान की रोपाई के कारण फिलहाल संख्या कम है। अधिकतर शिवभक्त दूसरे और तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।

भोले के गीतों पर थिरके कांवड़िये
डीजे के साथ निकले कांवड़ियों ने भोले के गीतों पर जमकर डांस किया। कछला गंगा घाट से बदायूं तक जगह-जगह कांवडियों के जत्थे देखने को मिले। दूर से आने वाले कांवड़िये जलभरकर लौटने लगे। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में भीड़ अधिक रहेगी। जिले के लोग देर रात तक जल लेने आएंगे। इधर, हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ निवासी कांवड़ियों की टोली ने यहां जमकर नृत्य किया। 51 लीटर जल की कांवड़ लेकर घाट से चले कमलेश और राधेश्याम बघेल ने बताया कि वह अपने कस्बे के शिव मंदिर तक पैदल जाएंगे। सोमवार सुबह जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ियों की संख्या कम देख भारी वाहनों ने पकड़ी रफ्तार
शुक्रवार रात से सोमवार दोपहर तक रूट डायवर्जन रहता है। इस दौरान जिले में बदायूं से उझानी होकर दिल्ली रोड पर खासकर मुजरिया चौराहे तक ट्रक, रोडवेज बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही पर रोक रहती है। चूंकि, शनिवार और रविवार को हाईवे पर खासकर उझानी और बदायूं के बीच कांवड़ियों की टोलियां बहुत कम नजर आई, ऐसे में नौशेरा और मुजरिया चौराहे पर लगे बैरियर से वाहन उझानी होकर निकाल दिए गए। हाईवे की दोनों लेन पर रोडवेज बसें और ट्रक फर्राटा भरते नजर आए। इस दौरान पुलिस बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने भी वाहनों को रोकने की कोशिश नहीं की।

गंगा में पानी बढ़ने की संभावना कम

कछला और उसहैत से मिली सूचनाओं के अनुसार गंगा में पानी बढ़ने की संभावना कम है। बाढ़ खंड के जेई राधेश्याम ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे नरौरा डैम से 57,677 क्यूसेक पानी पास किया गया है लेकिन यह ज्यादा नहीं माना जा रहा है। कछला में पानी की स्थिति मीटर गेज पर 162.150 मीटर है। नरौरा डैम से 47807 तो हरिद्वार डैम से 44494 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा में अभी अधिक पानी बढ़ने की संभावना कर है।

कांवड़ में 51 लीटर जल लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कांवड़ में 51 लीटर जल लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

कांवड़ में 51 लीटर जल लेकर निकले कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें