फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पौराणिक तीर्थ सरसोता कुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
सहसवान में पौरा​णिक कुंड में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता पर चल रहे एकादशी मेले में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने खूब खरीदारी की। दूसरे दिन भी कुंड में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना करने का सिलसिला जारी रहा। अभिभावकों के साथ मेले में आए बच्चों ने खिलौने आदि सामान खरीदा। साथ ही चाट, पकौड़ी और झूले आदि का आनंद लिया।
विज्ञापन

बता दें कि ऐतिहासिक तीर्थस्थल सरसोता पर होली से पूर्व एकादशी का मेला लगता है। श्रद्धालु कुंड में स्नान करने के बाद मेले से रंग गुलाल की खरीदारी करते हैं और यहां स्थापित मंदिरों में देवी देवताओं की प्रतिमाओं को रंग लगा कर रंग खेलने की शुरुआत की जाती है। दूसरे दिन ग्रामीण परिवेश की महिलाओं ने मेले से सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। इधर, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें