फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुरु पूर्णिमा पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
संकट मोचन बालाजी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को कछला के गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और निर्धन लोगों को दान देकर कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन




बुधवार सुबह से पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं ने कछला घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। हवन-पूजन कराकर कन्या भोज कराया।



जिले के अलावा पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज आदि जिलों से भी लोग बड़ी संख्या में घाट पर स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी एसडीआरएफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रही।
विज्ञापन




सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। शांतिपूर्वक ढंग से श्रद्धालु आए और गए।



पांच बिछड़े बच्चों को माता-पिता से मिलाया



नगर पंचायत का खोया पाया कैंप गंगा घाट पर लगाया गया। जिसमें अपने माता-पिता से पांच बच्चे बिछड़ गए, जिन्हें अनाउंसमेंट कर उनके माता-पिता से मिलाया। अभिषेक, बिट्टू, कोमल, गीतम, अवधेश के बच्चे बदायूं जिले के ही रहने वाले हैं।



गुरु पूर्णिमा पर 20 दीक्षा और 12 यज्ञोपवीत संस्कार हुए
- पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के बाद जिमाई गईं कन्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ व आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गुरु पूर्णिमा श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ, जिसमें लोकमंगल और पर्यावरण शुद्धि के लिए गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की गईं।
गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, शिववंदा सिंह और पूनम अरोरा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि गुरु कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक दिव्य शक्ति है, जो शिष्य के चिंतन, चरित्र और आचरण को श्रेष्ठ बनाने का कार्य करती है।
उन्होंने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान 20 दीक्षा संस्कार, 12 यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए गए। मातृशक्तियों, देवकन्याओं ने मां गायत्री की आरती उतारी। कन्याभोज भी कराया। इस मौके पर बेचे लाल, राम कुमार सिंह, नरेंद्र पाल शर्मा, माया सक्सेना, कालीचरण पटेल, डॉ. सोहनपाल, सुरेंद्र पाल, भुवनेश शर्मा, अमिता माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।





गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों और दरबारों में उमड़े श्रद्धालु



बिल्सी। गांव बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने महंत वेदव्यास शर्मा का पूजन किया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा हुआ।



मोहल्ला संख्या छह गोशाला रोड स्थित संकट मोचन श्री बालाजी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और पूर्व पालिकाध्यक्षा सुषमा मौर्य ने भाग लिया। दोनों ने राजेश चंद्र जाजू गुरुजी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। मोहल्ला नंबर पांच स्थित श्री बालाजी दरबार में भी महंत मटरुमल शर्मा महाराज को पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर समेत श्रद्धालुओं ने गुरु दक्षिणा अर्पित की।



मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में पंडित संजय शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र गुरुभक्ति के रंग में सराबोर रहा। इधर भाजपा नेता विवेक राठी समेत कई लोगों ने ग्राम वैन स्थित मंदिर पर जाकर महात्माओं का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। संवाद





श्रद्धालुओं ने कालसेन बाबा को चढ़ाई शराब



उसहैत। नगर के प्रसिद्ध कालसेन बाबा मंदिर पर आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह में महंत गोविन्दराम, गंगादीन, सुरेश सैनी ने हवन-पूजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, बाबा को मदिरा का भोग लगाया जाता है। बाद में उसे प्रसाद के रूप में बांटा भी जाता है। इस प्रथा का कुछ लोग समर्थन वहीं कुछ विरोध करते हैं। मंदिर के पुजारी गोविंद राम ने बताया कि बाबा को श्रद्धालुओं की ओर से शुरू से ही मदिरा का भोग लगाया जाता रहा है। यह काफी पुरानी परंपरा है। संवाद

त्रिदंडदेवा सेवाश्रम में जुटी भीड़



दातागंज। क्षेत्र के त्रिदंडदेव सेवाश्रम में गुरू पूर्णिमा पर्व पर कई जिलों के लोग पहुंचे और स्वामी मधुसूदनाचार्य का आशीर्वाद लिया। यहां भंडारे का आयोजन हुआ। इधर, हजरतपुर नगरिया खनू, बेला डांडी, नौनी टिकन्ना, मुढ़ा के रामगंगा घाटों पर आषाढ़ी पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। संवाद







संतों को सम्मानित कर मनाई रविदास जयंती



कादरचौक। गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास की जयंती मनाई। भाजपा और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के मंदिरों में संतों को अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर के सम्मानित किया। निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य और ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने कहा कि समाज की आत्मा में भक्ति और समता का प्रवाह हमेशा से बहता रहा है तो इसके पीछे हमारे मनीषियों और संतों का मार्गदर्शन है। इस अवसर पर करण सिंह भदोरिया, वीरेंद्र राजपूत, सर्वेश कश्यप, मिन्टू शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद







मंदिर के महंत और उनके शिष्य को किया सम्मानित



उसावां। कस्बे के प्राचीन जोरावर आश्रम पहुंचकर पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता ने आश्रम के महंत बाबा राघवदास तथा उनके शिष्य को पटका पहनाकर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, नगर पंचायत सभासद पवन कुमार गुप्ता, देशराज शर्मा, यश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद











गायत्री परिवार की ओर से हुआ यज्ञ



दबतोरी। श्री सिद्ध बाबा देवस्थान दबतोरी में गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने शक्ति संवर्धन पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, वेदपाल सिंह, रज्जन लाल, संगीता वार्ष्णेय, अरुण सिंह, संजीव कठेरिया, लल्लू सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद







देवी माता के स्थान पर हुआ यज्ञ



जगत। गुरु पूर्णिमा (आषाढ़) के पावन अवसर पर देवी माता के स्थान पर हवन-पूजा का आयोजन किया गया। पंडित सत्य प्रकाश शर्मा यज्ञाचार्य रहे। श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने भाग लिया। सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। संवाद

संकट मोचन बालाजी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य। संवाद

संकट मोचन बालाजी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य। संवाद

संकट मोचन बालाजी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें