फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने गंगाजल से किया भगवान शिव का अभिषेक

Mon, 05 Aug 2024 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचे। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके आलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन
मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिरूआबाड़ी मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। 

विज्ञापन


बिरूआबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार लगवाकर शिव भक्तों को जलाभिषेक कराया। कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचे। कुछ कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की। महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी। एक-एक कर जलाभिषेक को भेजा गया।

शहर में दोपहर तक वाहनों की नो एंट्री
भीड़ को देखते हुए मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर दोपहर तक रोक लगा दी गई। वाहनों को पटेल चौक पर ही रोक दिया गया। पूजा-अर्चन करने के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी की। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रशासन के लोग भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस के सहयोग में लगे रहे। 
विज्ञापन


शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर के आलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं देहात में मंदिरों पर भीड़ रही। सिद्ध बरौलिया मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर दराज से शिव भक्तों के अलावा मेला देखने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें