कुटी मंदिर में महाकाल का शृंगार कर पूजा करते भक्त। संवादकुटी मंदिर में महाकाल का शृंगार कर पूजा
बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने यहां पहले शाम को मंदिर में रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद रात को महाकाल का भव्य शृंगार किया। जिनके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस दौरान भक्त चंद्रगोपाल को समिति के पदाधिकारियों ने महाकाल का पटका पहना कर सम्मानित किया। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर कुसुमलता, कुलदीप, रंजन माहेश्वरी, कुलदीप माथुर आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल की आरती कर प्रसाद बांटा गया। संवाद