फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं और व्यापारियों का पहुंचना शुरू

विज्ञापन
मेला ककोड़ा में लगाए गए टेंट। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के भव्य आयोजन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मेले में श्रद्धालुओं व व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को झंडी पूजन के साथ मेले का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस बीच, मेला स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर कम होने से जिला प्रशासन और जिला पंचायत की चिंताएं बढ़ गई हैं। वर्तमान में गंगा का जल प्रवाह लगभग 16 हजार क्यूसेक रह गया है, जिसे बढ़ाने के प्रयास तेजी से जारी हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत द्वारा गंगा के प्रवाह को सुचारू और तेज करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में मेला स्थल के तीन घाटों बरेली घाट, कुर्मियान घाट और मुख्य स्नान घाट में से दो पर जलस्तर सामान्य है, जबकि मुख्य घाट पर पानी का स्तर काफी कम हो गया है। उधर, मेले में श्रद्धालुओं और व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है।
उझानी से हरिश्चंद्र, गया प्रसाद और राजीव अपने परिवार के साथ पहुंचकर चाट-पकौड़ी और परचून की दुकानें लगाने में जुटे हैं। कुर्मियान और बरेली क्षेत्र के व्यापारी अपने-अपने प्लॉटों को घेरकर तैयारी में लग गए हैं। जैसे-जैसे शुभारंभ का समय नजदीक आ रहा है, मेला क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल दिखाई देने लगा है। प्रशासन की कोशिश है कि मेले के आरंभ तक सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


मिशन शक्ति नाम से बनेगा स्नान घाट
मेला स्थल पर महिलाओं के लिए मिशन शक्ति नामक विशेष स्नान घाट बनाया जा रहा है। मुख्य द्वार का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं गंगा किनारे एक वॉच टॉवर तैयार कर दिया गया है, जबकि कुछ और टावर निर्माणाधीन हैं।


मनोरंजन और परंपरा का दिखेगा संगम
सांस्कृतिक पंडाल में मनोरंजन और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा। यहां सीमा मोरबाल के चरकुला नृत्य, रासलीला, जादूगर, कठपुतली नृत्य और लोक विधाओं के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल और सांस्कृतिक पंडाल के पास बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रामायण और महाभारत के प्रसंगों का प्रसारण किया जाएगा।


मेले में बनाए जा रहे शौचालय
पूरे मेला क्षेत्र में 688 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। इसमें 688,सादा व वेस्टर्न 80, सार्वजनिक शौचालय 150 , मोबाइल शौचालय 6 बनाए जाएंगे।


500 हैंडपंप से मिलेगा पानी
पूरे मेला परिसर में पानी की व्यवस्था के लिए 500 हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोग प्राइवेट तरीके से अलग से भी नल लगवाते हैं।

मेला ककोड़ा में लगाए गए टेंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें