फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में देवेश ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
खुशी का इजहार करते हुए देवेश प्रताप कौशल को मिठाई ​खिलाते उनके परिजन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी इंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीएटीईटी) में उसावां कस्बा निवासी देवेश प्रताप कौशल ने प्रथम स्थान प्राप्त पाया है। इस पर परिवार के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड 11 निवासी व्यापारी सुरेश चंद्र कौशल के पुत्र देवेश प्रताप कौशल कानपुर शहर में रहकर कृषि की पढ़ाई कर रहे हैं। वह उद्यान विज्ञान में कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी विषय पर पीएचडी करना चाहते हैं। इसके लिए वह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यूपीसीएटीईटी 2025 में शामिल हुए। 24 जून की रात को परिणाम घोषित हुआ तो उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर कस्बे व जिले का नाम रोशन किया है। देवेश प्रताप कौशल इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिवार के लोगों ने मिठाई बांटी। देवेश ने आरएसएम पीजी काॅलेज धामपुर बिजनौर से कृषि में बीएससी की। उसके बाद आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से एमएससी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें