फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाभी को पीटा और फिर घर में लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक युवक ने भाभी के साथ मारपीट की। उसके बाद घर में आग लगा दी। पुलिस ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव लहरा लाडपुर निवासी जिनीता पत्नी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका देवर विनय कुमार से विवाद हो गया था। बुधवार की शाम साढ़े छह बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान देवर घर आया और अकेला पाकर मारपीट करने लगा। इसके बाद देवर ने घर में आग लगा दी। घर में भीषण आग से मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। उसने मुहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना पर आई पुलिस ने आग से क्षतिग्रस्त हुए सामान की वीडियोग्राफी की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें