फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने संभाला डीपीआरओ का चार्ज

Sun, 28 May 2017 12:28 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग एक माह बाद आए नए डीपीआरओ       
विज्ञापन

अलीगढ़ से आए एडीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने करीब एक महीने से खाली पड़ी डीपीआरओ पद की जिम्मेदारी संभाल ली। वह इससे पहले भी वर्ष 2015 में बदायूं में एडीपीआरओ रह चुके हैं।       
विज्ञापन

 डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह के मेडिकल लीव पर जाने के बाद शासन की प्राथमिकता वाले ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त अभियान ठप हो गया था। गंगा किनारे के करीब 29 गांव ओडीएफ होने से वंचित हैं। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। शासन से लगातार ओडीएफ को लेकर दबाव था लेकिन इस दबाव के बीच डीपीआरओ प्रीतम सिंह का काम अधूरा छोड़कर मेडिकल लीव पर चले गए । इसके चलते सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव की संस्तुति पर जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने शासन से नए डीपीआरओ की मांग की गई थी। इसके चलते शासन ने अलीगढ़ के एडीपीआरओ देवेंद्र सिंह को डीपीआरओ का चार्ज देकर बदायूं भेजा है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह पंचायत राज विभाग के कार्यों को पटरी पर लाने का काम करेंगे। ओडीएफ अभियान को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें