फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में एक करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से नगर पालिका परिषद में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

इन कार्यों के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क, नाली निर्माण एवं पथ प्रकाश का कार्य कराया जाएगा। विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि डूडा के माध्यम से स्वीकृत इन कार्यों से नगरवासियों को जलभराव, कीचड़ एवं अंधेरे की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें