फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया दो करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र में दो करोड़ रुपये के ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में विधायक ने क्षेत्र में हुए विकास कार्य की चर्चा की, साथ ही सरकार की योजना के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की समस्या आड़े नहीं आएगी। सभी प्रधान दलगत भावना से उठकर अपने गांव में विकास कराएं। किसी भी गांव में शासन द्वारा संचालित योजनाओं से कोई व्यक्ति अछूता न रहे। खासकर वृद्धा और विधवा पेंशन हर पात्र व्यक्ति को मिले। उन्होंने बताया कि कोई भी ग्राम मजरा विद्युतीकरण से नहीं छूटेगा न ही कोई पात्र व्यक्ति आवास सुविधा से वंचित रहेगा। यह सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए प्रयासरत भी है। हर विकास कार्य निष्पक्षता के आधार पर होना चाहिए। कोई भी गांव भले ही जिसकी आबादी कम हो मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि दातागंज नगर में फायर स्टेशन के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। उसावां में डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू होने वाला है। क्षेत्र की विद्युत समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही सनी गांव में सब स्टेशन का भी निर्माण होगा। इससे पूर्व ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख काली चरन, बीडीओ एके जादौन, माधव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें