फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टूडेंट सर्विसेज पर पीपीटी के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी

Thu, 27 Nov 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र में प्रवेशित लर्नर्स के लिए एक ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को इग्नू की अध्ययन प्रणाली, नियमों तथा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ के निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने इग्नू की ओपन डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली, अध्ययन केंद्र की गतिविधियों, स्टूडेंट सपोर्ट सर्विसेज और इग्नू वेबसाइट के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इग्नू की वेबसाइट ही वह प्लेटफॉर्म है जहां से छात्र अध्ययन सामग्री, असाइनमेंट, परीक्षा तिथियां और अकादमिक अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। नोएडा से परिचय सभा का संचालन कर रहे सत्येंद्र कुशवाहा ने इग्नू की वेबसाइट से जुड़े स्टूडेंट सर्विसेज पर पीपीटी प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रवेश, असाइनमेंट सबमिशन, ई-कॉन्टेंट, रिजल्ट, परीक्षा फॉर्म, ग्रेड कार्ड सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी। अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीव राठौर ने केंद्र की समय-सारणी प्रस्तुत करते हुए बताया कि इग्नू में प्रवेश जुलाई और जनवरी सत्र में होते हैं। जबकि जून और दिसंबर में सत्रांत परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थी अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध ऑफलाइन सेवाओं का भी लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर डॉ. अजीत कुमार शंखधार, डॉ. अंकुर शंखधार, राजीव कुमार पाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें