फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंधी बारिश के बावजूद गर्मी से न मिली राहत, पारा 40 के पार

विज्ञापन
पुलिस लाइन रोड से छाता लगाकर गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। 18 अप्रैल की रात तेज आंधी-बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं हुई। लगातार अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। इससे गर्मी का प्रकोप जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है।
विज्ञापन


जिले में गर्मी से जीव जंतु व पक्षी बेहाल है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। गेहूं की कटाई का समय होने के कारण किसान चिंतित हैं। किसान और मजदूर रात के समय गेहूं की कटाई कर रहे हैं। दोपहर के समय में सूर्य की तपिश के आगे गेहूं का कटाई नहीं हो पा रही है। 18 अप्रैल की रात आंधी के साथ आई बारिश मौसम के मिजाज को नहीं बदल सकी। रविवार को पारा 40.1 डिग्री व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को एक डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ा है। बाजार में गर्मी का असर दिखाई दिया। दोपहर के समय मुख्य बाजारों में चहल पहल कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घर और कार्यालयों से बाहर कम निकले। लड़कियां धूप से बचने के लिए स्कार्फ और छतरी का इस्तेमाल कर रही हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं।

पुलिस लाइन रोड से छाता लगाकर गुजरती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें