फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 25 से घटाकर 20 करने के बावजूद सर्दी में नहीं मिल पा रहे यात्री

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : हाईवे पर स्केटिंग कर महाकुंभ के लिए जाता छात्र हिमांशु सैनी।
विज्ञापन
बदायूं। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए रात के समय में सवारियां नहीं मिल रहीं हैं। यात्रियों की संख्या कम होते देख 25 से घटाकर अनिवार्यता 20 कर दी गई है, बावजूद इसके चालको-परिचालकों को यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में जो सवारियां बस में बैठ जाती हैं वो भी बस न चलने पर झुंझला जाती हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं रूट पर डिपो की 90 बसें समेत कुल 140 बसें संचालित हैं। मौसम ठीक था तो बस खड़े होने के दस मिनट में ही 40 से 45 सवारियां मिल जाती थीं। अब ठंड में हालत यह है कि शाम होते ही सवारियों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बसों को रात में सवारियां न मिलने की वजह से रोक दिया जा रहा है। रात के साथ ही दिन में भी यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। रोडवेज के चालक-परिचालकों का कहना है कि 50 फीसदी तक यात्रियों में कमी आई है।

बदायूं डिपो की दिल्ली जाने वाली तीन बसों को मंगलवार रात सवारियां न मिलने पर रोक दिया गया। यह बसें बुधवार की सुबह सवारियां लेकर रवाना हुईं। ऐसे में चालक-परिचालक लोड फैक्टर को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। रात में करीब 10 से 15 बसों को दिल्ली के लिए भेजा जा रहा था, जो अब पांच से छह पर ही सिमट गईं हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही अन्य डिपो की बसों के साथ भी हो रहा है। रात आठ बजे बदायूं से चंदौसी होकर वाया संभल होकर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस, जो 40 से 50 सवारियां लेकर जा रही थी, को भी कभी-कभी एक या दो ही सवारी मिल पा रहीं हैं। बस में वजीरगंज, बिसौली और चंदौसी की ही सवारियां मिल रहीं हैं। जिस दिन चंदौसी तक दिल्ली की सवारियां नहीं मिलती तो बस को चंदौसी से लौटना पड़ जाता है।


कभी-कभी तो एक भी सवारी नहीं मिलती : हरी सिंह
शाम सात बजे बदायूं से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस के चालक हरी सिंह ने बताया कि सवारियां 50 फीसदी कम हो गईं हैं। सवारियाें का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं हरिद्वार के लिए तो समय से निकलना होता है, भले ही सवारी मिले या नहीं। हरिद्वार से बस सुबह 3:30 बजे चलती है। कभी-कभी तो एक भी सवारी नहीं मिलती। इस समय लोड फैक्टर पचास फीसदी ही पूरा बमुश्किल हो पा रहा है, जबकि इस रूट पर एक महीना पहले मानक से अधिक लोड फैक्टर आ रहा था।

ठंड की वजह से सवारियां कम हो गईं हैं। अभी दिल्ली के लिए करीब 90 बसें चल रहीं हैं। रात में सवारियां न मिलने की वजह से कई बसें नहीं जा पा रहीं हैं। मौसम में सुधार आने पर ही सवारियां निकलेंगी। - अजय कुमार, एआरएम बदायूं

रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद- फोटो : हाईवे पर स्केटिंग कर महाकुंभ के लिए जाता छात्र हिमांशु सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें