फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाजिया नर्सिंग होम में डिप्टी सीएमओ का छापा, नहीं मिले डॉक्टर

विज्ञापन
बदायूं के अलापुर में ​स्थित नाजिया नर्सिंग होम पर सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने टीम के सा
विज्ञापन
अलापुर। नाजिया नर्सिंग होम में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ अमित रस्तोगी ने टीम के साथ छापा मारा। निरीक्षण के दौरान मौके पर डॉक्टर नहीं मिले। नर्सिंग होम में 10 से 12 बेड पड़े मिले, जहां मरीजों को भर्ती किया जाता है। टीम ने मौजूद स्टाफ से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी कर 27 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अलापुर के वार्ड नंबर 16 निवासी मोहम्मद मियां की पत्नी तहसीन सोमवार को घर में गिर गई थीं। इससे उनके पैर में चोट लग गई थी। मंगलवार को वह अपने बेटे के साथ नाजिया नर्सिंग होम में दवा लेने पहुंची थीं। आरोप है कि बेटे के मना करने के बावजूद वहां उन्हें इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए। बुधवार को डिप्टी सीएमओ अमित रस्तोगी टीम के साथ नर्सिंग होम पहुंचे। वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्टाफ से पूछताछ की और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में 10 से 12 बेड मिले। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर नर्सिंग होम प्रबंधन से 27 नवंबर तक जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर पर भी चलता है तीन बेड का नर्सिंग होम

दिन में अलापुर और सुबह और शाम में शकील रोड स्थित पांच पाकड़ के पास में भी डॉ. पुत्तन नर्सिंग होम चलाते हैं। चर्चा है कि इसका भी स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं है। यहां पर भी तीन बेड संचालित हैं। साथ ही मेडिकल स्टोर भी संचालित है।

महिला की मौत की जानकारी होने के बाद में डिप्टी सीएमओ को भेजा है। नाजिया नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। - डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें