फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घना कोहरा छाया... सर्द हवाओं ने कंपकंपाया

Mon, 29 Dec 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
शहर में दोपहर के समय छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कड़ाके की सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को दिन में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। हालात ऐसे रहे कि लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दृश्यता बेहद कम होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर सुबह और शाम के समय कोहरा इतना घना रहा कि कुछ दूरी पर भी सामने का रास्ता नजर नहीं आ रहा था। कई जगहों पर वाहन चालक धीमी गति से चलते दिखाई दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
सर्द हवाओं के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा। आम दिनों में जहां दोपहर के समय बाजारों में रौनक रहती है, वहां दुकानों पर ग्राहक कम नजर आए। मजदूर, रिक्शा चालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
विज्ञापन

ठंड की वजह से मजदूरी और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक कोहरा और ठंडी हवाएं जारी रह सकती हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे रात और सुबह की ठंड और ज्यादा चुभने लगी है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव करें, गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें।

शहर में दोपहर के समय छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें