वार्ड नंबर 13 निवासी दीपक गुप्ता (35) पुत्र देवेंद्र गुप्ता को कई
दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने एक निजी डॉक्टर को दिखाया तो उसने
दीपक को डेंगू होने की पुष्टि की। यहीं दीपक का इलाज कराया जा रहा था।
रविवार को दीपक की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे।
दीपक की रास्ते में ही मौत हो गई। ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में दर्जनों
लोग बुखार की चपेट में हैं। कस्बे में डेंगू की दस्तक से लोगों में खौफ है।
सैदपुर में भी बुखार का प्रकोप
सैदपुर। कस्बे समेत इलाके के कई
गांवों में बुखार का प्रकोप है। कस्बा निवासी महेन्द्र गुप्ता के पूरे
परिवार को चपेट बुखार ने चपेट में ले लिया है। उनकी पत्नी कमलेश का बरेली
के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा सहायक अध्यापिका प्रियंका
समेत कस्बे के विकास गुप्ता, राकेश चौधरी, रवि गुप्ता, श्रीपा लगुप्ता, मनी
समेत कई लोग बुखार की चपेट में हैं।