फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायदा खिलाफी पर आंदोलन करेंगे किसान

Wed, 21 Oct 2015 08:34 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेडी जिलाध्यक्ष ने कहा कि  मेडिकल कॉलेज का निर्माण सांसद धर्मेंद्र यादव की एक अच्छी पहल रही। इसकी प्रशंसा की जा रही है लेकिन सांसद, राजस्व कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने छोटे किसानों से मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन ली तो वायदा किया था कि उनके परिवार के युवाओं को मेडिकल कॉलेज में रोजगार दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू होने पर केवल सपा के नेताओं की नेतागीरी चली। समाजसेवी और जमीन देने वाले किसानों तक का सम्मान नहीं रखा गया। जबकि छोटे किसानों ने तो अपना रोजगार का साधन पूरी खेती कॉलेज को बेच दी।
विज्ञापन

बीकेडी नेता ने चेताया कि किसानों से वायदा खिलाफ की गई तो किसान आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा।
इस अवसर पर गिरीश राजपूत, पप्पू, रामप्यारी, राम मूर्ति, धर्मपाल, परमेश्वरी, प्रमोंद, बेचेलाल, धर्मपाल नत्थूलाल, हरी सिं, रामवीर, संजीप नरेंद्र, राजेश नौवत, पान सिंह, देवीराम, राजेश, जगपाल, रिंकू, बदन सिंह, राम स्वरूप, राजवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें