नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में बिल्सी रोड बाजार में कुरैशियान पुलिया के पास इकट्ठे हो गए। उन्होंने कहा कि बाजार में में सड़क के उच्चीकरण को चार महीना पहले प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने पिछले महीना निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शिलान्यास भी कर दिया लेकिन पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने अभी तक बाजार की ओर मुड़कर नहीं देखा है। इलाके के नागरिकों को परेशानी में डाले रखने के लिए ही देरी की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। बाजार में ही काफी देर तक हंगामा करने के बाद कांग्रेसियों ने लापरवाह पीडब्ल्यूडी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी भेजा है। बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मुन्नालाल गोस्वामी, शौकत सैफी, प्रशांत तोष्नीवाल, मुजाहिद रजा, शमशाद अल्वी, खलील अहमद, कासिम अली, प्रशांत शर्मा, मुकेश, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।