फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए ग्राहकों का एसबीआई एटीएम गेट पर हंगामा

Sun, 04 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
गुस्साए ग्राहकों का एसबीआई एटीएम गेट पर हंगामा 
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से धन निकासी के दौरान गार्ड की मनमानी के खिलाफ ग्राहकों का गुस्सा फूट गया। केबिन का शटर डालकर गार्ड जब बैंक परिसर में जाकर बैठ गया तो ग्राहकों में शामिल महिला-पुरुषों ने हंगामा कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साए ग्राहकों को किसी तरह शांत कराया। हंगामा और नारेबाजी से बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर का है। एसबीआई बैंक परिसर के एक छोर पर एटीएम केबिन है। एटीएम से रुपये निकालने के लिए सुबह से ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। ट्रांजैक्शन के दौरान ही गार्ड ने ग्राहकों को रोकना शुरू कर दिया। दो-तीन महिलाओं ने इसका कारण पूछा तो गार्ड ने एटीएम केबिन का शटर गिर दिया। बाद में गार्ड गेट बंद कर बैंक परिसर में जाकर बैठ गया। इससे गुस्साए ग्राहकों में महिला-पुरुषों ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर कोतवाल गोपीचंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक गार्ड को बाहर बुलाने के लिए दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकला। मामला सीनियर मैनेजर संतोष कुमार श्रीवास्तव के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने बैंक कर्मियों को मौके पर भेजकर सच्चाई का पता लगाया। मैनेजर और कोतवाल के हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटा बाद एटीएम केबिन खुला तब कहीं जाकर ग्राहकों ने धन निकासी शुरू की।  हंगामा और नारेबाजी की वजह से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें