फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में धांधली की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 26 Mar 2015 12:33 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधलेबाजी के विरोध में बृहस्पतिवार को आवेदकों ने प्रदर्शन किया। उन्होेंने भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच की मांग रखी। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

मालवीय आवास पर एकत्र हुए आवेदकों ने पुलिस भर्ती में हुए घोटाले पर प्रदेश सरकार पर तंज कसे। कहा, इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। क्रांति यादव ने कहा कि होनहार और अपनी कुशलता दिखाने वाले युवाओं के साथ धोखा किया गया है। मेरिट में आने के बाद भी उन्हें बाहर कर दिया और जो इस योग्य नहीं था उन्हें अंदर कर दिया। जो सरासर गलत है। कहा कि भर्ती प्रक्रिया की जांच होनी आवश्यक है ताकि सच सामने आए। राजीव शाक्य ने कहा कि इसकी अगर निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है तो आवेदक धरना प्रदर्शन के साथ आमरण अनशन करने को भी मजबूर होंगे। अजय यादव ने कहा कि भर्ती में जो आरक्षण दिया गया है वो सरासर गलत है। गौरव कुमार ने कहा कि वाइटनर लगी कॉपियों को हटाया जाए। दौड़ के नंबर अभ्यर्थियों को दिखाए जाएं। इस मौके पर  देवपाल यादव, शिवम कुमार, नितिन यादव, गौरव शुक्ला, योगेंद्र यादव, आकाश गुप्ता, आशीष, सुबोध कुमार, नितिन यादव, विपिन शर्मा, सुनील कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें