पूरनपुर। आशा और संगिनियों ने समस्याओं के विरोध में गांधी पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई बैठक में 23 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले महापड़ाव में जिले से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने का निर्णय लिया गया।
आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष इदरीशन के नेतृत्व में मंगलवार को आशा और संगिनी गांधी पार्क में एकत्र होकर समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि 23 अक्तूबर को लखनऊ में महापड़ाव में समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शीघ्र भुगतान, कैशलेस चिकित्सा राशि के अतिरिक्त पांच लाख का चिकित्सा बीमा, दुर्घटना बीमा राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख कराने आदि की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में मीरा देवी, राखी देवी, रुखसाना, विमला, रिंकी, तबस्सुम, सुमन आदि मौजूद रहीं।