फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पालिका की जमीन की लीज बढ़ाने की जांच आईबी से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के गोपीनाथ पेट्रोल पंप की जमीन की लीज बढ़ाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब पीलीभीत के एक युवक ने मामले की जांच आईबी और एलआईयू से कराने की मांग की है। नगर पंचायत के ईओ सुरेश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे के पास पालिका की जमीन आरजी संख्या 339 का 44 साल पहले हरिओम वैश्य को पट्टा मिला था। वह इस जमीन पर गोपीनाथ पेट्रोल पंप संचालित कर रहे हैं। इस जमीन की लीज लगातार बढ़ाई जा रही है। आरोप है कि शासन से बिना अनुमति के ही लीज बढ़ाई गई है। अब इस मामले में रंगीलाल चौराहा पीलीभीत निवासी रवि कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पालिका की 95 फीसदी जमीन हरिओम वैश्य ने एक व्यक्ति को दो करोड़ रुपये में बेच दी है। पांच फीसदी हिस्सा पालिका को दस्तावेजों में दिखाने के लिए अपने पास रखा है। आरोप लगाया कि खरीदार और पट्टाधारक दोनों पर राजनैतिक संरक्षण है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच आईबी और एलआईयू से कराने की मांग की है। इसकी एक कॉपी प्रमुख सचिव नगर विकास को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें