फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री के बेटे की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। साइबर अपराधी जिले में लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। रोज किसी न किसी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांग रहे हैं। अब उन्होंने नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के बेटे की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसके जरिए उनके परिचितों से रुपये मांगना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विश्वजीत गुप्ता नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के बेटे हैं। उन्होंने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। आईडी पर नाम पता सब उनका है। फोटो भी उनका लगा लिया। यहां बता दें कि लगातार प्रभावशाली लोगों की फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगने के मेसेज भेजने का सिलसिला चल रहा है। रविवार को एक पत्रकार की फेसबुक आईडी हैक करके उनके परिचितों को मेसेज भेजे गए थे। दस से पंद्रह हजार तक रुपये जरूरी काम बताकर मांगे गए। जब पत्रकार को उनके परिचितों ने कॉल की तो उन्हें अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर मेसेज डालकर परिचितों को आगाह किया।
विश्वजीत गुप्ता की फेक आईडी बनाने के मामले में पुलिस के पास तहरीर आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें