फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदायूं में बुलंदशहर की युवती से किया जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह, युवक समेत चार पर रिपोर्ट

Tue, 13 Jul 2021 01:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अहारा थाना इलाके से आए व्यक्ति ने स्थानीय गांव के युवक दानिश उर्फ दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादरचौक थाने में बुलंदशहर के रहने वाले एक शख्स ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अहारा थाना इलाके से आए व्यक्ति ने स्थानीय गांव के युवक दानिश उर्फ दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दानिश ने अपना नाम दिनेश बताकर उनकी बेटी से दोस्ती कर ली और उसे फुसलाकर अपने गांव ले आया। 

जब बेटी को हकीकत पता लगी तो उसने विरोध जताया। तब दानिश ने अपने पिता व परिवार के अन्य लोगों की मदद से उसका धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पिछले महीने उनकी बेटी भागकर अपने बहनोई के यहां खुर्जा पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट व यातना से उनकी बेटी काफी सदमे में है। कादरचौक पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें