फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग

विज्ञापन
एचपीसीएल प्लांट पर हुए दो अफसरों की हत्या के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत- 
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में बीते 12 मार्च को दो अफसरों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। वहीं प्लांट के बाहर धरना देने जा रहे जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान सचिव जितेंद्र कश्यप ने घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि परिजनों के अनुसार, पुलिस को पहले ही संभावित खतरे की सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए, साथ ही एचपीसीएल प्लांट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन


प्लांट पर धरना देने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका

रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव प्लांट पर धरना व उपवास करने के लिए नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
बताया जा रहा है कि सैजनी प्लांट जाने से रोकने के लिए सुबह करीब सात बजे से ही पुलिस बल कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास के बाहर तैनात कर दिया गया था। मौके पर सीओ दातागंज केके तिवारी, सिविल लाइंस थाना अध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सैजनी गैस प्लांट में दो अफसरों की हत्या बेहद दुखद है। कांग्रेस पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। संवाद

एचपीसीएल प्लांट पर हुए दो अफसरों की हत्या के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत- 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें