फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्या के मामले में चार संदिग्धों को उठा ले गई दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाने के लहरा लाड़पुर गांव से शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने दबिश दी। दिल्ली में हुई हत्या के मामले में चारों संदिग्धों को पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई। वहां हत्या के मामले में चारों युवकों की भूमिका जांच में संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रोंं के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे वजीरगंज थाने में आमद दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस तीन गाड़ियों से वजीरगंज पहुंची। इसके बाद दिल्ली पुलिस स्थानीय थाने की पुलिस के साथ लहरा लाड़पुर गांव पहुंचीं। गांव पहुंचने पर पुलिस ने पूछताछ करते हुए चार संदिग्धों को पकड़ा।
पुलिस ने गांव निवासी अमन पुत्र महेश पाल, अजय पुत्र वीरपाल, सरेंद्र पुत्र सुखपाल और एक अन्य को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली में किराए के मकान में रहने के समय चारों संदिग्धों ने एक अन्य किराएदार की हत्या कर उसके शव को नाले में डाल दिया था और उसके बाद वहां से भागकर अपने गांव लहरा लाड़पुर आ गए थे।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को हत्या के मामले में पूछताछ के लिए इनकी तलाश थी। संदिग्धों के गांव में होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने वजीरगंज पुलिस से संपर्क किया था। शनिवार सुबह अचानक गांव में दिल्ली पुलिस के पहुंचने और चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने से ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने वजीरगंज थाने में आमद कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें