फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव सरकी के जंगल में 33 केवीए लाइन के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
आराम सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
कादरचौक। गांव सरकी के जंगल में शनिवार सुबह 33 केवीए विद्युत लाइन के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की पहचान थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी आराम सिंह (24) पुत्र जंगी लाल के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गांव के प्रधान हरिशंकर ने जंगल में 33 केवीए लाइन के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना कादरचौक पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर युवक के पहचान करने के प्रयास शुरु किए। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई।
आराम सिंह के भाई ज्ञानचंद्र ने बताया कि उनका भाई मंगलवार शाम करीब छह बजे घर से खाना खाने के बाद बिना बताए घर से कहीं चला गया था। उसकी काफी तलाश की। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। शनिवार को पुलिस की ओर से परिवार को सूचना मिली कि उनके भाई का शव सरकी के जंगल में मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर भाई ने आराम सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई। बताया कि आराम सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती कर परिवार की आर्थिक मदद किया करता था। पुलिस के अनुसार, शव मिलने की स्थिति में उसके कानों में ईयरफोन लगे थे, जबकि मोबाइल फोन मौके पर नहीं था। मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।




युवक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत बिजली के करंट होना आया है। -राहुल पांडेय, सीओ उझानी

आराम सिंह फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें