फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जींस चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

Tue, 20 Jan 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। दिल्ली के करोलबाग में कपड़े की दुकान चलाने वाले अब्दुल हक ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी दुकान पर काम करने वाले दो कारीगरों ने लाखों रुपये की जींस चोरी कर बेच दीं और भाग गए। पीड़ित के अनुसार, बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव नदौलिया निवासी असलम पुत्र आबिद और उसका भाई जसलम पुत्र आबिद बीते चार वर्षों से उसकी दुकान पर कारीगरी का काम कर रहे थे। पिछले कुछ समय से दुकान में कपड़े कम होने की आशंका पर उसने 26 दिसंबर को कॉपी में पूरा हिसाब बनाया, इसमें 2660 जींस पैंट कम पाई गईं।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर दोनों कारीगरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दुकान में रखी जींस पैंट धीरे-धीरे करके दूसरे दुकानदारों को बेच दी थीं। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनकी मां ने फोन उठाकर कहा कि दो-चार दिन में नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी। बाद में दोबारा फोन करने पर आरोपियों की मां ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और रुपये देने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद अब्दुल हक ने दिल्ली पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की टीम बीते तीन दिनों से बिनावर क्षेत्र में डेरा डालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस यहां आई हुई है और नदौलिया गांव के दो युवकों से जुड़े रुपयों के लेनदेन का मामला है। स्थानीय पुलिस दिल्ली पुलिस को सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें