फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गन्ना मूल्य भुगतान में देरी होने पर किसानों में जमकर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की वार्षिक सभा दिल्ली पब्लिक स्कूल में की गई। गन्ना मूल्य का भुगतान समय से न होने पर किसानों ने कड़ी नाराजगी जताई। किसानों ने मांग की है कि जो चीनी मिलें समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रहीं, उन्हें आगामी पेराई सत्र में क्रय केंद्र का आवंटन न किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सचिव राजीव कुमार सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की। बताया कि समिति के जर्जर खाद गोदामों के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव गन्ना आयुक्त लखनऊ को भेजे जा चुके हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जिन चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य का भुगतान बकाया है, उनसे पेराई सत्र शुरू होने से पहले भुगतान कराया जाएगा। यदु शुगर मिल बिसौली, शेखूपुर शुगर मिल, शेरवानी शुगर न्यौली कासगंज, रजपुरा, मझावली सम्भल, राणा शुगर मिल रामपुर, रूपापुर हरदोई, फरीदपुर बरेली और बिलारी मुरादाबाद चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने क्रय केंद्र आवंटन के लिए अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
विधायक हरीश शाक्य ने मिल प्रबंधन को कहा कि यदि किसानों का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई होगी। वहीं मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक रिकॉर्ड स्तर पर गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन

16 चीनी मिलों के खिलाफ समय से भुगतान न करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। संचालक मंडल के सदस्य अंकित पटेल और जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार उन्हीं चीनी मिलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो समय से भुगतान करेंगी और किसानों के विकास कार्यों में योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें