बदायूं/ दबतोरी। दीपावली पर हर घर रोशनी से जगमगा रहा है, लेकिन प्राकृतिक खूबसूरती का अहसास तभी होता है, जब घर फूलों से सजा हो। इसके लिए लोग गेंदे के फूूलों की माला से घर को सजाते हैं, लेकिन इस बार गेंदा फूल महंगा हो गया है। पिछले साल दीपावली पर जहां थोक में गेंदा 30 से 40 रुपये किलो बिका था, वहीं इस बार दीपावली के अवसर पर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया। इधर दबतोरी क्षेत्र में पैदा होने वाला गेंदा बदायूं, दिल्ली, गाजियाबाद तक जा रहा है।
दीपावली पर गेंदे की फूल की मांग बढ़े- बढ़े शहरों में अधिक रहती है। जिस कारण दीपावली पर हर वर्ष की तरह गेंदा की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में उनके रेटों में भी उछाल आ जाता है। पिछले साल के अपेक्षा इस बार गेंदों की रेटों मेें दोगुने का अंतर आया है। पिछले बार गेंदा 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिका था। वहीं इस बार गेंदे का फूल 80 रुपये प्रति किलो तक बिका है। हालांकि जो व्यापारी इन फूलों को खरीदने के लिए पहुंचे, उनमें अधिकतर व्यापारी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद के थे। इन व्यापारियों द्वारा यहां पर 80 रुपये प्रति किलो में फूल को खरीदने के बाद वहां पर और महंगे दामों पर बेचा जाएगा।