फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सजा खाटू श्याम का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। कस्बा स्थित माधवराम इंटर कॉलेज के प्रांगण में खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। संकीर्तन में बाहर से आए हुए भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

भजन गायकों ने आजा खाटू वाले, रींगस के मोड़ पर व श्याम तेरी चौखट पे आया हूं हार के भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सबसे पहले ज्योति प्रज्ज्वलित की गई, जिसमें भक्तों ने विधि विधान से पूजन कर आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। समापन पर खाटू श्याम की आरती कर वितरण किया गया। कलाकारों ने खाटू श्याम के जीवन के बारे बताया। गर्गाचार्य ने कहा कि खाटू श्याम हारे का सहारा हैं। उनसे सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इस मौके पर भक्त जमकर झूमे। विजेंदर पाठक, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, अनूप सर्राफ, अर्पित द्विवेदी, सुशील गुप्ता, राजीव अग्रवाल, गौरब आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें