फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए राशन कार्ड का ‘अलर्ट-मंथ’ है दिसंबर

Thu, 04 Dec 2014 06:30 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने पूर्ति विभाग को इस माह काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए चेतावनी भी दी जा चुकी है। सभी स्थानों से अभिलेख एकत्र किए जाने के बाद अब फीडिंग का कार्य जोरों पर है। एक बार फीडिंग हो जाने के बाद ऐसा विलंब नहीं होगा, जैसा अब तक हुआ है। चार साल लंबा अंतराल नवीनीकरण में लग गया लेकिन राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो सका। इसलिए दिसंबर में काम पूरा करना बड़ी चुनौती है। पूर्ति विभाग 70 प्रतिशत फीडिंग का काम पूरा होने का दावा कर रहा है। दिसंबर तक फीडिंग और अपडेशन का कार्य हो जाता है, तभी अगले माह यानी जनवरी 2015 में लोगों को नए राशन कार्ड मिल पाएंगे। वर्ष 2010 में राशन कार्ड की अवधि समाप्त हो गई थी। वैसे तो जनवरी 2011 से ही राशन कार्ड धारकों को नवीनीकृत राशन कार्ड मिल जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हर बार एक-एक साल को नवीनीकरण का कार्य आगे बढ़ता गया। दिसंबर में इसके चार साल हो जाएंगे। यह हाल अकेले बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। इस साल ही शासन की ओर से दो बार समय सीमा बढ़ाई गई। कोई न कोई कारण इस कार्य में व्यवधान बनकर खड़ा होता रहा। चूंकि इस बार सभी राशन कार्ड का कंप्यूटरीकरण हो रहा है। इसलिए एक बार व्यवस्था बन जाने के बाद नवीनीकरण में ऐसा विलंब नहीं होगा जैसा कि इस बार हुआ है। नवीनीकरण के लिए पहले रिकार्ड एकत्र करना चुनौती बना अब राशन कार्डों की फीडिंग का काम चुनौती के रूप में लिया जा रहा है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की मानें तो केवल 30 प्रतिशत काम रह गया है जो दिसंबर में पूरा कर लेने के बाद अपडेट भी कर लिया जाएगा। अगर, ऐसा हो जाता है तो जनवरी 14 तक कार्ड धारकों के पास पुराने की जगह नया राशन कार्ड होगा।
विज्ञापन
जिले में यह है स्थिति एपीएल राशन कार्ड - 5,38,000 बीपीएल राशन कार्ड - 73,523 अंत्योदय राशन कार्ड - 45,221 राशन वितरण केंद्र (दुकानें) शहरी क्षेत्र- 201 ग्रामीण क्षेत्र- 1178 कुल संख्या- 1379
दिसंबर को अंतिम माह मानते हुए नए राशन कार्ड का काम कराया जा रहा है। काफी काम पूरा हो चुका है, जो रह गया है, उसे इस महीने हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। बाकी शासन के निर्देश आने पर राशन कार्ड की फीस और वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। - सत्यदेव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें