फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन से प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, नर्सिंगहोम में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। नर्सिंगहोम में ऑपरेशन से प्रसव के कुछ देर बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। नर्सिंगहोम के स्टाफ ने दोनों को परिवार वालों के साथ एंबुलेंस में बैठाकर जबरन बरेली भेज दिया। बरेली पहुंचने पर यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वापस आकर मृतका के परिवार और गांव के लोगों ने नर्सिंगहोम पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से नर्सिंगहोम के स्टाफ को यहां से सुरक्षित निकाला। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दातागंज के गांव सिरसा के विद्याराम की 26 वर्षीय पत्नी सोमवती गर्भवती थी। प्रसव के लिए परिवार वालों ने सोमवती को भवानी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। हालांकि, सोमवती के पहले से दो बच्चे हैं और दोनों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ था। इसके बावजूद नर्सिंगहोम में जिला महिला अस्पताल की रिटायर्ड और जिले की चर्चित एक महिला डॉक्टर ने सोमवती का ऑपरेशन कर दिया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे सोमवती की तबियत बिगड़ गई। हालत ज्यादा खराब होने पर नर्सिंगहोम के स्टाफ ने आनन-फानन में नर्सिंगहोम में खड़ी निजी एंबुलेंस से जबरन सोमवती को परिवार वालों के साथ बरेली भेज दिया। बरेली पहुंचने पर निजी अस्पताल में डॉक्टर ने सोमवती और उसकी नवजात बेटी को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शनिवार सुबह बरेली से सीधे नर्सिंग होम पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सिरसा गांव से भी दर्जनों लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। माहौल ज्यादा गरम होने पर पुलिस ने किसी तरह से नर्सिंगहोम स्टाफ को यहां से सुरक्षित निकाला। मृतका के जेठ मंगली की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को दातागंज कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह ज्यादा रक्त स्राव होना बताया गया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें