फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से पोल हटाने का काम शुरू, अब होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर गुन्नौर तक किए जाने वाला चौड़ीकरण का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके पीछे पावर कॉरपोरेशन द्वारा सड़क किनारे बिजली के पोल नहीं हटाए जाने की प्रमुख समस्या सामने आ रही थी। इसको लेकर अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था, जिसके बाद में पावर कॉरपोरेशन द्वारा शनिवार को हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे खंभों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके बाद हाईवे के चौड़ीकरण का काम के गति पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सन 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बदायूं-दिल्ली हाइवे पर गुन्नौर तक जाने वाली सड़क को फोरलेन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा। इस पर शासन से तुरंत ही मंजूरी मिल गई थी। साथ ही शासन से इसके लिए धनराशि भी आवंटित कर दी थी। धनराशि मिलने के बाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को फोरलेन में बदलने के लिए चौड़ीकरण करना शुुरू किया कर दिया, लेकिन सड़क के चौड़ीकरण में पावर कॉरपोरेशन के पोल आड़े आ रहे थे। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया। उसके बाद में पावर कॉरपोरेशन की तरफ से कुछ पोलों को हटाया गया था, लेकिन बाद में यह काम आधा छोड़ दिया। इसके पीछे पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों का तर्क था कि उन्हें पोलों की शिफ्टिंग के लिए धनराशि नहीं दी गई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के चौड़ीकरण में बाधक बनाने वाले 857 पोलों की शिफ्टिंग के बदले पावर कॉरपोरेशन को अपेक्षाकृत धनराशि दे दी। बताते हैं कि उसके बाद में भी विभाग द्वारा अधिकांश पोलों की शिफ्टिंग का काम पूरा नहीं किया गया। इसकी वजह से यह काम अधूरा पड़ा था।
इसको लेकर अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में खबर को प्रमुखता से छापा था, जिसके बाद में पावर कॉरपोरेशन विभाग में हलचल हुई और उसने लोक निर्माण विभाग के कार्य में बाधक बनाने वाले खंभों को शनिवार से हटाना शुरू कर दिया। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा सकी है कि हाईवे के चौड़ीकरण काम में फिर से तेजी आ सकती है। पावर कॉरपोरेश के एक्सईएन प्रथम वाईएस राघव ने बताया कि पोल शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें