बदायूं। सहसवान कस्बे के काजी मोहल्ला में बृहस्पतिवार रात 25 वर्षीय विवाहिता नीरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर उसके भाई ने बहनोई और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई निवासी नीरज की शादी नवंबर 2019 में सहसवान के काजी मोहल्ला निवासी अंकित के साथ हुई थी। मायके वालों के अनुसार अंकित दहेज को लेकर आए दिन नीरज को परेशान करता था। उसके साथ मारपीट करता था। इससे नीरज कुछ दिन अपने मायके में भी रही लेकिन कुछ रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर नीरज को उसकी ससुराल भेज दिया। बृहस्पतिवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पर मायके वाले और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने नीरज के भाई की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।