फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसएनसीयू में नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में स्थित एसएनसीयू में शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी साहे आलम के बच्चे का उपचार चल रहा था। रविवार रात बच्चे को दूध पिलाते समय श्वास नली में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर परिजन घर चले गए। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल ने बताया कि देर रात का मामला है। बच्चे को लेकर उसके परिजन चले गए थे। हंगामा जैसी कोई जानकारी नहीं है। न ही किसी प्रकार की कोई शिकायत ही की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें