फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर/दहगवां (बदायूं)। सोमवार को जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोगाजीत नगरिया में एक मकान पर हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। इससे नल में भी करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पति को भी झटके लगे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम भोगाजीत नगरिया निवासी बन्ने मियां के मकान से सटकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बरसात से उनका पूरा मकान भीग गया है। सोमवार को हाईटेंशन लाइन के तार किसी तरह बन्ने मियां के मकान से छू गए। इससे पूरे मकान की दीवारों पर करंट दौड़ने लगा। दूसरी मंजिल पर लगे नल पर भी करंट आ गया। इसके बारे में परिवार वालों को जानकारी नहीं थी। बन्ने मियां की पुत्रवधू निशा (25) पत्नी शमशुद्दीन सुबह सात बजे नल पर हाथ मुंह धोने के लिए गई। चप्पल पहनी होने के कारण उसे वैसे तो करंट महसूस नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही उसने नल का हत्था पकड़ा तो उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर शमशुद्दीन भी आ गया। उसे भी करंट का झटका लगा। वो तो तुरंत ही पीछे हट गया। इसके बाद जो भी मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा उसे करंट लगने लगा। जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह डंडे और रस्सी के सहारे निशा को खींचकर अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तार हटाए गए। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस और विद्युत विभाग को सूचना दी। जिस पर एसआई श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निशा के तीन बच्चे हैं जिनमें सबसे छोटी बेटी छह माह की है। परिवार वालों ने विद्युत लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें